Maharajganj Times

नए एसपी के आगमन से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, जिले भर में सघन चेकिंग

Maharajganj
Tuesday, 31 Mar, 2026
0
368

 

गोरखपुर बॉर्डर से मुख्यालय तक सुरक्षा कड़ी, हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में नए पुलिस अधीक्षक के आगमन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले के कप्तान रहे सोमेंद्र मीना के तबादले के बाद अब शक्ति मोहन अवस्थी को जिले की कमान सौंपी गई है, जिनके मंगलवार देर शाम तक ज्वाइन करने की संभावना है। नए एसपी के आगमन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। गोरखपुर बॉर्डर से लेकर जिला मुख्यालय तक पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है। नए एसपी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

<