Maharajganj Times

मुर्गी फार्म में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, वीडियो वायरल; मचा हड़कंप

Maharajganj
Saturday, 21 Mar, 2026
0
853

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के घुघली थाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत एक बार फिर सामने आई है। मुर्गी फार्म में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना पकड़िया बिशनपुर कोटिया धुस गांव की है, जहां ग्राम सभा कुटिया निवासी धनंजय यादव के मुर्गी फार्म पर शुक्रवार की रात तेंदुआ घुस आया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पहले से ही कई दिनों से आसपास के इलाके में देखा जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार रात तेंदुआ फार्म परिसर में दाखिल हुआ और वहां मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ साफ तौर पर नजर आ रहा है, जिससे लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई है। हमले के बाद तेंदुआ फार्म के एक कमरे में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन भय के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र से रोजाना लोगों का आवागमन रहता है और बच्चे भी आसपास पशु चराने आते हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से बड़ा खतरा बना हुआ है।