Maharajganj Times

गैस एजेंसी पर बवाल, वीडियो हुआ वायरल—जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj
Friday, 20 Mar, 2026
0
540

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे, जबकि एजेंसी संचालक और कर्मचारी नियमों के अनुसार पर्ची के आधार पर ही वितरण करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवकों ने आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान वायरल वीडियो के जरिए की जा रही है। चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

<