Maharajganj Times

Maharajganj : कोहरे में कहर, NH-24 पर भीषण हादसा खड़े ट्रक से टकराई कार, चार की हालत नाज़ुक

Maharajganj
Thursday, 05 Feb, 2026
0
821

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद में घने कोहरे ने एक बार फिर रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। गोरखपुर–सोनौली नेशनल हाईवे 24 पर बुधवार को देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया के पास कम विजिबिलिटी के कारण तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सभी घायल कार में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुरंदरपुर थाना पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण चालक को आगे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक और कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान की जा रही है।