Maharajganj Times

अनुशासनहीनता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, फरेंदा के उप निरीक्षक लाइनहाजिर

Maharajganj
Saturday, 15 Nov, 2025
0
818

 

कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, कई शिकायतों के बाद गिरी गाज

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- शनिवार की शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरेंदा थाने में तैनात उप निरीक्षक आशुतोष पाठक को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया। लंबे समय से उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो रही थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए एसपी ने त्वरित निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक आशुतोष पाठक की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों तथा विभागीय स्तर से कई बार शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं। शिकायतों की बढ़ती संख्या और उनकी पुष्टि होने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी सोमेंद्र मीना ने स्पष्ट किया है कि पुलिसिंग में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और लापरवाही या गलत व्यवहार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस कदम को थाना स्तर पर कार्यशैली सुधारने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

<