Maharajganj Times

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां इकाई का गठन, पत्रकारों के हित में करेगा काम

Maharajganj
Wednesday, 12 Nov, 2025
0
231

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की तहसील इकाई नौतनवां की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को तहसील मुख्यालय स्थित एक निजी सभागार में जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। गठन प्रक्रिया के दौरान चुनाव प्रभारी संरक्षक राहुल त्रिपाठी एवं सहायक चुनाव अधिकारी संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नवगठित कार्यकारिणी में आलोक जोशी को अध्यक्ष, राजा अग्रहरी को महामंत्री, अतीक अहमद और शिवव्रत मिश्र को संरक्षक, सुदेश त्रिपाठी एवं अरविंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, मो. आरिफ को संगठन मंत्री, कृष्णा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष तथा विनोद पटवा को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं, दिनेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, पुनीत अग्रहरी, श्रवण यादव और अभिषेक रौनियार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकारों की आवाज बुलंद करने वाला मंच है। जब भी पत्रकारों पर संकट आएगा, संगठन एकजुट होकर हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकारों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित मणि त्रिपाठी ने किया। मौके पर जिला संरक्षक अमितेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री आशीष सोनी, जिला सयुक्त मंत्री अनुज शुक्ला, रमेश यादव, अरुण कुमार, सुनील पांडेय, देवानंद यादव, अभिषेक वर्मा, जेडी खान, अंगद शर्मा और रोहित कन्नौजिया समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

<