Maharajganj Times

महराजगंज महोत्सव 2025 : जिले में सांस्कृतिक धमाल की तैयारियां पूरी, सीएम से लेकर 75 जिलों के अफसरों को भेजा गया न्योता

Maharajganj
Wednesday, 29 Oct, 2025
0
696

 

31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार लगाएंगे महफ़िल में चार चांद

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में इस बार महराजगंज महोत्सव कुछ खास होने वाला है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खास बात यह है कि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों तक को नियंत्रण सूचना भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के 75 जिलों के जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।कार्यक्रम में मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था की गई है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी और असित त्रिपाठी अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं भोजपुरी नाइट में कल्पना पटवारी दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगी। इसके अलावा यूफोरिया बैंड अपनी रॉक परफॉर्मेंस से माहौल को जोश से भर देगा। ग़ज़ल प्रेमियों के लिए सत्यम अपनी मधुर गायकी पेश करेंगे, जबकि कवि सम्मेलन में देश के चर्चित कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। महराजगंज महोत्सव न सिर्फ जिले की कला, संस्कृति और परंपरा को नया आयाम देगा बल्कि पर्यटन विकास की दिशा में भी एक नई पहचान स्थापित करेगा।