Maharajganj Times

Maharajganj News : छात्रा संजीवनी बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, सुनीं फरियादें

Maharajganj
Wednesday, 24 Sep, 2025
0
707

 

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को मिल रहा प्रशासनिक जिम्मेदारी का अवसर

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- मिशन शक्ति 5.0 के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का नजारा कुछ खास रहा। कम्पोजिट विद्यालय सोनरा आठ की छात्रा संजीवनी को एक दिन की जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया। कुर्सी संभालते ही उन्होंने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एक दिन की जिलाधिकारी संजीवनी ने बुद्धेश कुमार पाण्डेय, मालती देवी नरसिंह नारायण, घूरहु लालजी और बृज प्रवास पाण्डेय समेत कई लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिकायतों में राजस्व, गांव विकास, बीएलओ ड्यूटी और मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले प्रमुख रहे। इसके अलावा 12 अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई हुई।

इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के फूलवरिया निवासी गौतम कुमार ने लिखित शिकायत दी कि गौनरिया-फूलवरिया मार्ग पर चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। संजीवनी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल सदर कोतवाल को फोन कर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। छात्रा संजीवनी का यह अनुभव प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का रहा, जिसने मिशन शक्ति के उद्देश्य को सार्थक किया।

<