Maharajganj Times

Maharajganj News : सिसवनियां पीएचसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया जागरूक

Maharajganj
Saturday, 20 Sep, 2025
0
105

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को सिसवनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर ब्लॉक पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी मनोरमा पटेल ने की। इस अवसर पर जनपार्टिनीडी के सहयोग से उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग से उन्नत मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह ने महिलाओं को भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज और परिवार की धरोहर हैं, जिन्हें सम्मान और समान अवसर देना आवश्यक है। वहीं नर्सिंग स्टाफ नीना पटेल ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई, जिससे वे किसी भी संकट या समस्या के समय मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में साफ-सफाई, स्वास्थ्य देखभाल और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि समाज में भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाएंगी।

<