Maharajganj Times

Maharajganj News -: नेपाल का सफर बना मौत का सफरनामा: काठमांडू उपद्रव में गाजियाबाद की महिला की गई जान, सोनौली बॉर्डर से घर पहुंचा शव

Maharajganj
Friday, 12 Sep, 2025
0
89

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- नेपाल की राजधानी काठमांडू में उपद्रव के बीच गाजियाबाद की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन का सपना लेकर नेपाल गए दंपति के लिए यह यात्रा काल साबित हुई। उपद्रवियों ने जिस होटल में वे ठहरे थे, उसमें आग लगा दी। जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगाने पर दोनों घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच पति-पत्नी बिछड़ गए और 55 वर्षीय राजेश गोला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने के कारण राजेश की मौत हुई। उनके पति रामवीर सिंह दो दिन बाद घायल अवस्था में राहत कैंप में मिले। बुधवार को बेटे विशाल को नेपाल से फोन आया कि मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार को भारतीय दूतावास की मदद से राजेश का शव सोनौली बॉर्डर लाया गया। सीमा पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। इसके बाद एंबुलेंस से शव को गाजियाबाद ले जाया गया। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि सोनौली बॉर्डर पर मौजूद लोगों को भी झकझोर दिया। नेपाल में जारी उपद्रव के कारण सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

<