Maharajganj Times

Maharajganj News :- शिक्षक नेता का विवादित बयान: ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल

Maharajganj
Thursday, 04 Sep, 2025
0
1391

 

ट्रंप के सलाहकार के बयान के बाद अब यूपी में शिक्षा विभाग का शिक्षक विवादों में

विभागीय ग्रुप पर पोस्ट में ब्राह्मण महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार के विवादित बयान के बाद अब यूपी के महराजगंज में शिक्षा विभाग का एक शिक्षक नेता विवादों में घिर गया है। परिषदीय विद्यालय परतावल में तैनात शिक्षक ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप अकादमिक इन्फो परतावल पर ब्राह्मण समाज, खासकर महिलाओं को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। इसके बाद जिलेभर में शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि आरोपित शिक्षक लखिमा गांव के विद्यालय में कार्यरत है और एक शिक्षक संगठन से भी जुड़ा हुआ है। पोस्ट में ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ घिनौनी भाषा का इस्तेमाल किया गया और लव जिहाद जैसे शब्द लिखे गए। महिला शिक्षिकाओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध बढ़ता देख शिक्षक ने पोस्ट डिलीट कर सफाई दी कि मोबाइल हैक हुआ था। लेकिन महिला शिक्षिकाओं ने उसकी दलील खारिज कर कहा कि अगर हैक हुआ तो साइबर पुलिस में शिकायत की कॉपी दिखाए। इधर, लखिमा गांव के लोग भी नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है, लेकिन जब वह खुद ऐसी सोच रखे तो यह बच्चों और समाज दोनों के लिए खतरनाक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए रिद्धि पांडेय ने परतावल के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। बीएसए ने कहा कि यह कृत्य सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन है और रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई होगी।

<