Maharajganj Times

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को सौंपा आईएसओ प्रमाणपत्र

Maharajganj
Thursday, 24 Jul, 2025
0
581

 

 

कलेक्ट्रेट व तहसीलों का कायाकल्प, सेवा और सुशासन के नए मानक स्थापित

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले में कलेक्ट्रेट व सभी तहसीलों को आधुनिक, तकनीकी और जन अनुकूल बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। गुरुग्राम की संस्था सान्वी मैनेजमेंट द्वारा 52 मानकों पर कलेक्ट्रेट और तहसीलों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण, फीडबैक प्रणाली, जल प्रबंधन, दिव्यांग व बुजुर्ग सुविधा, ई-ऑफिस, वॉल पेंटिंग, अत्याधुनिक मीटिंग हॉल, शौचालय, क्रेच, और परिसर सुंदरीकरण जैसे महत्वपूर्ण बदलाव शामिल रहे। आईएसओ सर्टिफिकेशन के पूर्व थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया गया। जिलाधिकारी ने इसे पूरे जिला प्रशासन की उपलब्धि बताया और कहा कि इससे सेवा डिलीवरी, कार्य प्रणाली, पारदर्शिता व उत्पादकता में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री की सेवा, सुशासन व समयबद्धता की मंशा को मूर्त रूप देना है। भविष्य में सभी सरकारी कार्यालयों को आईएसओ सर्टिफाइड बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

<