Maharajganj Times

MAHARAJGANJ : ससुराल में आम ले जाना बना आफत, बहू को छेना-बर्फी न लाने पर पीटा!

Maharajganj
Sunday, 29 Jun, 2025
0
1735

 

विवाहिता को मायके से लौटते वक्त आम ले जाना पड़ा भारी, ससुरालियों ने कहा – मिठाई क्यों नहीं लाई? और कर दी बेरहमी से पिटाई

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- आमतौर पर ससुराल में उपहार ले जाना एक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सिंदुरिया की एक विवाहिता के लिए यही परंपरा मुसीबत बन गई। मायके से लौटते समय कुछ आम लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता को सास-ससुर और ननद ने सिर्फ इस वजह से पीट दिया कि उसने छेना या बर्फी क्यों नहीं लाई! घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला गुरुवार को अपने मायके से ससुराल पहुंची। उसने रास्ते में कुछ आम खरीदे और जब ससुराल पहुंची तो उम्मीद कर रही थी कि सब खुश होंगे। लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। जैसे ही महिला ने आम लोगों को दिए, वहां मौजूद सास, ससुर और ननद भड़क गए। महिला के मुताबिक उन्होंने कहा – “ये क्या आम ले आई? छेना या बर्फी क्यों नहीं लाई?” इसी बात पर नाराज होकर तीनों ने विवाहिता की लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। हंगामा सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर महिला की जान बचाई। इसके बाद महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुराल के लोगों को बुलाया गया था। आपस में बातचीत के बाद महिला विधिक कार्रवाई से मना कर दी। दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

<