Maharajganj Times

Maharajganj News :- सोमेन्द्र मीना की अगुवाई में एक बार फिर चमका महराजगंज पुलिस , प्रदेश में लगातार 8वीं बार अव्वल

Maharajganj
Tuesday, 03 Jun, 2025
0
1138

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिला एक बार फिर पुलिस प्रशासन की सतर्कता और जनसुनवाई में संवेदनशीलता के लिए प्रदेश में मिसाल बन गया है। मई 2025 की मासिक आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में जनशिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर महराजगंज पुलिस को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह गौरवमयी उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त निगरानी का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में जनपद लगातार आठवीं बार शीर्ष स्थान पर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है। पुलिस अधीक्षक मीना ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि थानों पर आने वाले पीड़ितों से सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ पेश आकर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की जांच एक निर्धारित समयसीमा में करना अनिवार्य है, और उसकी गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाता। प्रत्येक संदर्भ की जमीनी जांच अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर की जाती है, और जांच रिपोर्टों का परीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा गंभीरता से किया जाता है। यदि किसी रिपोर्ट में कमी पाई जाती है, तो संदर्भ पुनः जांच के लिए संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देशों के साथ लौटाया जाता है। जनसुनवाई की इस मजबूत प्रणाली और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली ने महराजगंज को न केवल प्रदेश में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया है, बल्कि जनता के भरोसे को भी मजबूत किया है।

<