Maharajganj Times

Maharajganj News : ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रज़ी अख्तर सिद्दीकी का निधन, प्रशासनिक विभाग में शोक की लहर

Maharajganj
Thursday, 15 May, 2025
0
1363

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कलेक्ट्रेट में तैनात ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रज़ी अख्तर सिद्दीकी का बुधवार रात अचानक हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया। वे प्रशासनिक सेवाओं में एक सक्रिय और समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में वह आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी असमय मृत्यु से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनमानस में गहरा शोक व्याप्त है। रज़ी अख्तर सिद्दीकी अपनी कार्यशैली, विनम्र स्वभाव और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए खासे लोकप्रिय थे। उनका निधन न केवल प्रशासनिक क्षेत्र के लिए बल्कि जनपदवासियों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।