Maharajganj Times

MAHARAJGANJ : घुघली नगर चेयरमैन समेत 7 लोगों के विरुद्ध मारपीट और गाली गलौज करने का अखिलेश मौर्य ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Maharajganj
Friday, 20 Dec, 2024
0
771

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: घुघली नगर पंचायत के चेयरमैन संतोष जायसवाल समेत अखिलेश जायसवाल व छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध अखिलेश मौर्य ने घुघली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मोबाइल छीनैती समेत मारपीट व गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में घुघली नगर चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र वरुण जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 7 नगरवासी अखिलेश मौर्य ने बताया है कि सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 5 में स्थित नगर पंचायत घुघली के धर्मशाला को नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने उसी वार्ड निवासी टेंट व्यापारी अखिलेश जायसवाल को किराए पर दे रखे हैं। जिसके बाद अखिलेश मौर्य 19 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे उक्त धर्मशाला पर पहुंचे और धर्मशाला में रखे सामान का वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान टेंट व्यापारी अखिलेश जायसवाल अपने छह अज्ञात साथियों के साथ अखिलेश मौर्य पर हमला करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान अखिलेश मौर्य को घसीटते हुए उक्त लोगों ने नजदीक स्थित चेयरमैन के घर ले गए। जहां पहले से मौजूद नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने अखिलेश जायसवाल व छह अन्य साथियों के साथ मिलकर अखिलेश मौर्य के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किए और आग लगाकर जलाने की धमकी दी। अखिलेश मौर्य ने पुलिस को आगे बताया है कि नगर अध्यक्ष ने अखिलेश मौर्य को धमकी दी कि नगर में हो रहे विकास कार्य के बारे में RTI मांगता है इसको जान से मारो। इस दौरान जब अखिलेश मौर्य ने वहां से जान बचाकर भागना चाहा तो उक्त लोगों ने मिलकर अखिलेश मौर्य को धर्मशाला के पास ले गए और दरवाजे में लगे ताले के पास ले गए और अखिलेश मौर्य को फंसाने के लिए झूठा, गलत वीडियो बनवाया और अखिलेश मौर्य के साइकिल में ताला मारकर साइकिल छीन लिया गया।  इस मामले में नगर चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र वरुण ने बताया कि अखिलेश मौर्य ने शिकायत किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।  इस संबंध में जब नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अखिलेश मौर्य धर्मशाला का ताला तोड़ रहे थे जब वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दी तो अखिलेश मौर्य गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए। मोबाइल और साइकिल छीनैती का आरोप झूठा है।

<