Maharajganj Times

Road accident : बस की चपेट में आने से बालिका की मौत, दो घायल

Maharajganj
Sunday, 17 Nov, 2024
0
834

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  निचलौल थाना क्षेत्र में सिसवा मार्ग पर ग्राम लालपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रविवार शाम करीब चार बजे एक अनियंत्रित बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 13 वर्षीय खुशी राजभर की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग, बबलू राजभर (28) और निशा राजभर (17), गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का इलाज जारी है।