Maharajganj Times

झांसी अग्निकांड के बाद फायर सर्विस विभाग हुआ सतर्क, अस्पतालों का किया निरीक्षण

Maharajganj
Saturday, 16 Nov, 2024
0
501

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : झांसी में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद फायर सर्विस विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने जिले के सभी प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल समेत अन्य प्रमुख अस्पतालों में फायर एक्सटिंग्विशर और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को जांचा गया। निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस ऑफिसर (एफएसओ) वीर शेन सिंह ने अस्पताल संचालकों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल और आग से बचाव के अन्य उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान में अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और फायर सर्विस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को आग से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करने और उपकरणों को हमेशा चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। एफएसओ वीर शेन सिंह ने बताया कि आग से बचाव के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।