Maharajganj Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल, पांच घण्टे जिले में रहेंगे सीएम,जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Maharajganj
Thursday, 24 Oct, 2024
0
2219

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद दौरा निर्धारित हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में पांच घंटे रहेंगे। सबसे अधिक समय वह गोरक्षनगरी चौक बाजार में बिताएंगे।यहाँ वह लोकार्पण, अनावरण व भ्रमण के बाद पीपीपी मोड पर शासन के आदेश के बाद निर्मित केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने पकड़ी नौनिया रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के स्वागत व उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरी प्रशासनिक मशीनरी को लगा दिया है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर अलग अलग कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।  मुख्यमंत्री के निजी सचिव द्वारा जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:10 बजे चौक नगर पंचायत के दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में बने हैलीपेड पर उतरेंगे।स्वागत के बाद महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम चौक व चौक बाजार का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। उसके बाद योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिषद में भी भ्रमण कर कार्यालय का उद्घाटन व नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे व विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण भी करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर का दर्शन व पूजा करेंगे। फिर सोनाड़ी देवी मंदिर का दर्शन और पूजा भी करेंगे दर्शन करने के बाद एयर इंडिया के सी एस आर फंड से प्रशासन द्वारा अत्याधुनिक तरीके से हाइटेक कराए गए प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण करेंगे। जिसके बाद अपने छावनी में 45 मिनट तक आराम करेंगे। इसके बाद वह केएमसी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो जाएंगे और केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के करने के बाद वह गोरखपुर चले जाएंगे।