Maharajganj Times

शौच के लिए निकले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Maharajganj
Saturday, 05 Oct, 2024
0
246

 

महाराजगंज टाइम्स ब्यूरो : कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कटहरी बाजार मे शनिवार की सुबह खेत मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिला। मृतक के भाई की सुचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की है। ग्रामसभा भारत खंड पकड़ी निवासी नारद मुनि विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई संजय विश्वकर्मा जो शुक्रवार की सांय करीब 7 बजे शौच के लिये खेत तरफ गया था पर वापस नही आया शनिवार की सुबह धान के खेत में जिसमे पानी भरा हुआ था उसमें उसकी शव मिली है।इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है परिजनों के तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।