Maharajganj Mahotsav: सूफी गजल व भजन से गुलजार रहेगी चार अक्टूबर की शाम,पांच अक्टूबर रहेगा वीर रस, हास्य रस के नाम
Maharajganj
Thursday, 03 Oct, 2024
0
586
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- देश के नामचीन कलाकारों का सफर पांच अक्टूबर तक जारी रहेगा।महराजगंज महोत्सव में तीन अक्टूबर को भोजपुरी का तड़का लगाने मनोज तिवारी व अक्षरा सिंह पहुच रहे हैं। भोजपुरी दिलो पर राज करने वाले गायक व अभिनेता मनोज तिवारी व अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर आमजन काफी उत्साहित हैं।महराजगंज महोत्सव की लोकप्रियता को देखते हुए चार व पांच अक्टूबर तक महोत्सव का विस्तार किया गया है। गीत संगीत और हास्य का दौर पांच अक्टूबर तक चलने के साथ युवा वर्ग के इतर बड़े बुजुर्गो का भी खास ख्याल रखा गया है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सांध्यकालीन सत्र में चार अक्टूबर को सूफी गजल और भजन का आयोजन किया जाएगा।पांच अक्टूबर को कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि डा हरिओम पवार,हास्य कवि डा सर्वेश व हेमंत पांडेय,ओज के साथ अभय निर्भीक व गीत लेकर विभा सिंह व मंजुल मयंक मौजूद रहेंगे।महराजगंज महोत्सव का सुरुर इस वर्ष सिर चढ़ कर बोल रहा है।सिंगर अभिनेता व कवियों के संगम में महराजगंज की जनता देर रात डुबकी लगाते हुए सांस्कृतिक आयोजन की मस्ती में सराबोर नजर आ रही है।