Maharajganj Times

महराजगंज महोत्सव में आकर्षित कर रही कलाकृतियां ,रंग बिरंगी रंगोली व चित्रकला से जगमग हुआ महोत्सव स्थल

Maharajganj
Tuesday, 01 Oct, 2024
0
1523

 
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद की प्रतिभा, कला, सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ बॉलीवुड व भोजपुरी सिनेमा जगत के नामचीन कलाकार महराजगंज महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं।महोत्सव का शुभारम्भ मैराथन दौड़ से हुआ जिसमे महराजगंज की फिटनेस  देखते ही बनी।मैराथन के साथ शुरु हुए भव्य महोत्सव में जनपद के नौनिहाल सांस्कृतिक मंच पर अपने हुनर से जनपदवासियों की खूब वाहवाही लूटी।रंगारंग आगाज के साथ महोत्सव के उल्लास मे युवा सराबोर हैं।महोत्सव स्थल पर रंग बिरंगी कलाकृतियां आमजनो का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। चित्र कला व रंगोली महोत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। रेत पर उकेरी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर बरबस ही लोगो का ध्यान खींच रही है।रोशनी में नहाए महोत्सव में गीत व नृत्य की प्रतिभा निखर रही है।दिनभर भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक से मंत्रमुग्ध दर्शक सांध्यकालीन आयोजन में बालीवुड की प्लेबैग सिंगर व अभिनेत्री  मोनाली ठाकुर को देखने और सुनने को लेकर उत्साहित हैं।महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम हैं।दिनभर पुलिस व सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम की व्यवस्था सम्भालते रहे।संध्या के समय लोगों का हुजूम आने की सम्भावना के दृष्टिगत महिला व पुरुष पुलिसकर्मी दर्शको को व्यवस्थित करने के लिए लगाए गये हैं।

<