Maharajganj Times

घुघली में किराने के गोदाम में लगा भीषण आग, एक करोड़ का सामान जला, किराना व्यापारी का बेटा झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Maharajganj
Friday, 27 Sep, 2024
0
1203

 

महाराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली नगर के वार्ड नंबर 6 में बीती रात करीब 12 बजे एक किराने के दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गया। इस दुर्घटना में गोदाम में रखा किराने का पूरा सामन जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है इस दुर्घटना में एक करोड़ से ऊपर की क्षति किराने व्यवसाई की हुई है। वहीं 10 घंटे में बाद जाकर आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग बुझाने के दौरान किराना व्यापारी आकाश कसौधन बुरी तरह झुलस गए हैं जिनका इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।  इस संबंध में किराना व्यापारी रामसमुझ कसौधन ने बताया की बीती रात गोदाम में आग लगने की सूचना पड़ोसियों से मिली। जिसके बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई 10 घंटे बाद आग बुझ गई है लेकिन अभी भी धुंआ निकल रहा है। इस दुर्घटना में एक करोड़ से ऊपर का सामन जलकर राख हुआ है। उन्होंने आगे बताया की एक दुर्घटना में उनके छोटे बेटे आग बुझाने के दौरान बुरी तरह झुलस गए हैं।

<