Maharajganj Times

German citizen arrested : सोनौली बॉर्डर पर जर्मन नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत से नेपाल जाते समय एसएसबी ने पकड़ा

Maharajganj
Friday, 12 Jul, 2024
0
591

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों ने संदिग्ध हालत में भारत से नेपाल जा रहे एक जर्मन नागरिक को गिरफ्तार किया है। जर्मन नागरिक भारत में वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहा था और चोरी छुपे नेपाल जाने की फिराक में था। पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जर्मन निवासी कोवियस मैक्समिलियन रेहान जनवरी 2023 में एक साल का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत में आया था। वीजा समाप्त होने के बाद वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। आज वह भारत की सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था तभी सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने उसे रोककर उसके कागजातों की जांच की जिसके बाद संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि जर्मन नागरिक का वीजा समाप्त हो चुका था और वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। नेपाल जाते समय सीमा पर उसे गिरफ्तार किया गया है।