Maharajganj Times

VIDEO :वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का जिले में आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत,जनपदवासियों का स्नेह पाकर अभिभूत हुए केन्द्रीय मंत्री

Maharajganj
Thursday, 04 Jul, 2024
0
1316

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के सात बार के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जीत के बाद महराजगंज जिले में पहली बार आगमन हुआ। भाजपा के कार्यकर्ताओ  ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों और गगन भेदी नारो के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत के बाद जिले के सीमा कतरारी में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने  अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा सदर विधान सभा क्षेत्र की सीमा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने  लोगों के हुज़ूम के साथ माला पहनाकर उनका  स्वागत किया। शिकारपुर ,पुरैना, घुघुली में भी जोरदार स्वागत हुआ।घुघुली के सुभाष चौक पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  घुघुली से काफिला सिसवा की तरफ बढ़ा बंदी ढाला  सबया ढाला, बीसोखोर, कटहरी, जहदा मे कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का काफिला बरोहिया ढाला, जगदौर, मिठौरा, सिन्दुरिया होते हुए महाराजगंज पहुंचा। महराजगंज नगर में जगह जगह स्वागत के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधन के साथ उनका यह कार्यक्रम का समाप्त हुआ। इस दौरान तमाम लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

<