Maharajganj Times

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, रोपनी करने के बाद घर में बेहोश मिली थी गुड़िया

Maharajganj
Tuesday, 02 Jul, 2024
0
977

 

 महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच संत कबीर नगर निवासी शेषमणि पासवान की 22 वर्षीया पत्नी गुड़िया का शव मंगलवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजन रोपाई करने गये थे और जब दोपहर में घर आये तो वह कमरे में बेहोशी की हालत में गिरी हुई थी। परिजनो द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया 
वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।  मृतका के ससुर छोटेलाल के मुताबिक़ उसके पुत्र शेषमणि की शादी पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर में लालजी पासवान के यहां तीन वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। छोटेलाल ने बताया कि उनका लड़का शेषमणि हैदराबाद में रहकर टाइल्स का काम करता है। बीते 22 जून को उसके डेढ़ साल के बेटे का मुंडन संस्कार था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो सप्ताह पूर्व घर आया था। मंगलवार की सुबह उसके पुत्र ने हैदराबाद जाने की बात की तो मृतका गुड़िया भी उसके साथ जाने की जीद करने लगी तो उसके पति शेषमणि ने नवरात्र में पुनः आने और फिर साथ ले जाने की बात कही। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य रोपाई करने चले गये। दोपहर में लौटे तो गुड़िया घर में गिरी बेहोसी की हालत में पड़ी थी। उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले में पूछे जाने पर पनियरा प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

<