Maharajganj Times

लोकसभा चुनाव :मतदान ड्यूटी लेने से इंकार करने पर 10 चकबंदी लेखपालो का वेतन बाधित

Maharajganj
Saturday, 20 Apr, 2024
0
1171


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मतदान कर्मियों को दायित्व सौप प्रशिक्षण की तैयारी कर रहा है।मतदान ड्यूटी में शिथिलता बरतने को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त है।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा निर्वाचन ड्यूटी प्राप्त करने से इनकार करने पर 10 चकबंदी लेखपालों का वेतन बाधित करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही निर्देशित किया है कि यदि सोमवार तक सभी लोग आदेश को स्वीकार नहीं करते तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।  चकबंदी लेखपाल मिठाई प्रसाद, अम्बरीश कुमार पाण्डेय, रमेश सिंह, जय चन्द्र गौतम, भारतेन्दु कुमार मिश्र, कौशल किशोर भारती, बालेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज कुमार मिश्र और दीप चन्द्र गुप्ता द्वारा चुनाव ड्यूटी को स्वीकार करने से मना कर दिया गया है।ड्यूटी के लिए मना करने के कारण इन सभी का वेतन बाधित किया गया है।

 

<