Maharajganj Times

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ,सातवी बार दिलायेंगे एतिहासिक जीतःपंकज चौधरी

Maharajganj
Friday, 29 Mar, 2024
0
316


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बृहस्पतिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोक सभा के पनियरा मंडल, मुजुरी मंडल एवं श्यामदेउरवा मंडल के  कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संरचनात्मक बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों एवं बूथ प्रबंधन पर चर्चा की।  बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महराजगंज अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा और 400 पार के संकल्पित लक्ष्य में विजयश्री के आशीर्वाद की माला  प्रधानमंत्री  को पहनाएगा।केन्द्रीय मंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमारे कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ हैं।कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सातवी बार एतिहासिक जीत मिलेगी। कार्यकर्ताओ के बल पर ही मैने छह बार महराजगंज मे कमल खिलाया है। विपरित परिस्थितियो मे भी कार्यकर्ताओ ने कभी मनोबल नहीं गिरने दिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की दस साल की उपलब्धियों को कार्यकर्त्ता जन जन तक पहुंचाये। लाभार्थियो से संवाद करे। 
इस दौरान पनियरा विधायक  ज्ञानेंद्र सिंह , लोकसभा संयोजक अरूण शुक्ला , लोकसभा प्रभारी छठ्ठे लाल , ब्लॉक प्रमुख  वेदप्रकाश शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष  उमेश जायसवाल,गुड्डू सिंह ,राजेश यादव, अंगद सिंह ,
रामचन्दर यादव ,बीरेन्द्र सिंह, सतीश सिंह ,रुपेश शर्मा, सैफ़ ख़ान ,रामलखान  सिंह,पन्ने लाल उपस्थित रहे।