Maharajganj Times

राम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला जेल में भी उत्सव का माहौल,भक्ति रस में डूबे कैदी कर रहे भजन कीर्तन

Maharajganj
Friday, 19 Jan, 2024
0
851

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक तरफ पूरे देश में जहां उत्साह और राष्ट्रीय पर्व का माहौल है।वहीं महराजगंज जनपद के जिला जेल में भी उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। जेल में बंद कैदी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और पूरे जेल में उत्सव का माहौल है। पूरे जेल परिसर को एक तरफ जहां झालरों,लाइटों और भगवान राम की पेंटिंग से सजाया जा रहा है वहीं कैदी लगातार भजन कीर्तन में जुटे हुए हैं। जेल में कैदियों के द्वारा बनाए गए दीये के माध्यम से भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।
भगवान राम के आगमन को लेकर जेल की दीवारों पर भगवान राम के जीवनी की पेंटिंग की जा रही है। वही कैदी भगवान राम के आगमन से पहले हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का आयोजन कर भक्ति रस में डूबे हुए हैं। कैदियों का कहना है कि कई सौ साल की तपस्या अब पूरी होने जा रही है जिसको लेकर वह लोग काफी उत्साहित हैं। भगवान का आगमन होने वाला है और वह लोग सुबह से शाम तक खुशियां मना रहे हैं। 
वहीं जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जेल परिसर को झालरों से सजाकर देव दीपावली मनाने की तैयारी की जा रही है।बंदियों द्वारा बनाए गए दीपों के द्वारा पूरे जेल परिसर में दीप जलाए जाएंगे।