Maharajganj Times

घुघली नगर में ठंड में अलाव की दुर्व्यवथा की सामने आई तस्वीर, टायर से लकड़ी जलाकर यहां होता फोटोबाजी का खेल, लोगों में आक्रोश

Maharajganj
Thursday, 18 Jan, 2024
0
904

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जिले के घुघली नगर में कड़ाके की ठंड में अलाव जलाने को लेकर जमकर लापरवाही बरती जा रही है। सुबह शाम लकड़ी नगर के कई वार्डों में गिराया जा रहा लेकिन सुबह का गिराया गया लकड़ी शाम तक नहीं जलता है। स्थानीय प्रशासन के कड़ाके की ठंड में भी अलाव की ऐसी दुर्व्यवस्था पर नगर में भारी आक्रोश है। 

सुभाष चौक सैकड़ों लोगों का आवागमन फिर भी कोई व्यवस्था नहीं

घुघली नगर का प्रमुख चौराहा सुभाष चौक है। यहां सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। स्थानीय प्रशासन की लारपाही यहां साफ नजर आता है। गुरुवार को अलाव के लिए जो लकड़ी सुबह गिरा था वो शाम तक वैसे ही पड़ा रहा। यह बात साफ है की यहां अलाव जलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। 

टायर से लकड़ी जलाकर होता है फोटोबाजी का खेल

चिन्हित जगहों पर लकड़ी गिराने वाले कर्मचारी लकड़ी गिराकर टायर और पेट्रोल से लकड़ी को जलाते हैं। लकड़ी जलते समय फोटो खींचकर साहब को भेज दिया जाता है और कागजों में लिख जाता है की नगरों में लकड़ी जलाकर नगरवासियों के लिए ठंड में अलाव की व्यवस्था है लेकिन दुर्व्यस्था की तस्वीर कुछ मिनटों में दिखने लगती है। जब टायर और पेट्रोल का प्रभाव खत्म हो जाता है तो लकड़ी वैसे की वैसे पड़ा रहता है। समाचार में लगे फोटो से नगर में अलाव के नाम पर चल रहे फोटोबाज़ी के खेल को आसानी से समझा जा सकता है। 
इस संबंध में जब ईओ घुघली बृजेश गुप्ता से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नही उठाया।

 

 

 

<