Maharajganj Times

लापता बुजुर्ग की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली, मौके पर पहुंचे एसपी, परिजनों ने जमीनी विवाद में जताई हत्या की आशंका

Maharajganj
Sunday, 14 Jan, 2024
0
1033

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : पनियरा थाना क्षेत्र के बांकी रेंज के बिलासपुर बिट में रविवार को दोपहर एक बुजुर्ग की लाश गुलर के पेड़ से लटकती मिली है। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का सीओ सदर और पुलिस अधीक्षक ने भी जायजा लिया है। मृतक बीते 3 जनवरी से घर से लापता था जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पनियरा थाने में दर्ज कराई थी। 
बताया जा रहा है की मृतक बभनौली गांव का रहने वाला है। जिसकी शिनाख्त असर्फी(68) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी शीतल देवी ने अपने पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

वाचर ने पेड़ से लटकते देखी लाश, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति से जमीनी विवाद का जिक्र करते हत्या की आशंका व्यक्त की है। आज दोपहर जंगल की रखवाली कर रहे वाचर बच्चू लाल ने पेड़ से लाश को लटकते देख पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पनियरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 
इस मामले में सदर सीओ आभा सिंह ने बताया कि एक लापता बुजुर्ग की लाश पनियरा इलाके के जंगल में पेड़ से लटकती लाश मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।