Maharajganj Times

डीएम ने नगर पंचायत चौक व क्लॉक टावर का किया निरीक्षण, निर्माण स्थल पर गिट्टी की खराब गुणवत्ता पर बिफरे, जेई के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश

Maharajganj
Thursday, 04 Jan, 2024
0
1016


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिलाधिकारी अनुनय झा ने गुरुवार को  नगर तिहरा पर बन रहे है क्लॉक टावर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद चौक नगर पंचायत में बाबा गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति और परिसर की साफ–सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और कार्यदाई संस्था सीएलडीएफ़ को कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने सीएलडीएफ एक्सईएन के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और उनके उच्चाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया।उन्होंने सोनाड़ी देवी का भी निरीक्षण किया और यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को निर्माणाधीन शौचालय और यज्ञकुंड का कार्य समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। मंदिर में साफ–सफाई और सुंदरीकरण के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने रामग्राम अतिथि भवन के निर्माणकार्य को देखा। उन्होंने निर्माण स्थल पर रखी गई गिट्टी की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल गिट्टी को हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की और जेई अशोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे से कार्यदाई संस्था सुनिश्चित करे कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो। ग्रामीण स्टेडियम चौक के निरीक्षण के दौरान  कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को रोज निरीक्षण के लिए निर्देशित किया ।एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन और जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्माण कार्य की जांच कर संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।  निर्माण कार्य के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी.एस. यादव, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

<