Maharajganj Times

दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल हुआ चौक बाजार, चार करोड़ का मिला अतिरिक्त बजट

Maharajganj
Thursday, 07 Dec, 2023
0
651


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- डीएम अनुनय झा के प्रयास से नगर पंचायत चौक को पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल कर लिया गया है। चयन होते ही चौक नगर पंचायत के विकास के लिए शासन ने चार करोड़ रूपए  स्वीकृति भी कर दिया है। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है। इस धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं के विकास में पंख लगेगा। पेयजल, सैपटेल, मैनेजमेंट साइड पटरी, जल निकासी, फुटपाथ, सोलर लाइट एलईडी लाइट, सार्वजनिक शौचालयों तालाब संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण, चौराहों का निर्माण, पार्क, खेल मैदान का निर्माण/सुधार, सामुदायिक केन्द्र, का निर्माण आदि सार्वजनिक सुविधाएं विकसित होंगी। नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण सुविधा मिलेगी। समेकित एवं नियोजित विकास को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से प० दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना लागू की गयी है।
डीएम अनुनय झा ने बताया की पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना लागू की गयी है। जिसमें पूरे प्रदेश में 11 नगर पंचायत हैं जिसमे अपने जिले के चौक नगरपंचायत को भी शामिल किया गया है।पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना चौक में लागू की गयी है। इससे नगर पंचायत चौक को अतिरिक्त बजट मिलेगा। जिससे तेजी से विकास होगा। लोगों को शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

<