Maharajganj Times

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर जनपद में जश्न,फोड़े गए पटाखे ,लगे भारत माता के जयकारे

Maharajganj
Wednesday, 23 Aug, 2023
0
784

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- चांद पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है ।इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था और शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया इसके बाद सफल लैंडिंग करते हुए भारत दुनिया का पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है ।वहीं भारत चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना है । चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग करने के बाद महाराजगंज में भी जश्न का माहौल था जिले के नौतनवा, निचलोल,फरेंदा ,सिसवा हर जगह  स्कूल से लेकर घर व आफिस तक खुशी का माहौल था। जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड किया उसके बाद से ही सब लोगो ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए पटाखा भी जलाया।स्कूल से लेकर कालेज में छात्र छात्राओं ने लाइव टेलिकास्ट देख इस गौरव पूर्ण क्षण के साक्षी बने।