Maharajganj Times

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने 12 अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर आजीवन बार से किया निष्काषित , मचा हड़कंप

Maharajganj
Wednesday, 19 Jul, 2023
0
2978
 
महाराजगंज टाइम्स ब्यूरो : सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज,जनपद महराजगंज की साधारण सभा बैठक में आज बुधवार को बारह अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर उन्हें बार से आजीवन के लिए निष्कासित कर दिया गया।इन सभी अधिवक्ताओं पर कई गंभीर आरोप थे।बार एसोसिएशन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
इन अधिवक्ताओं की रद्द की गई सदस्यता
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने जिला शासकीय अधिवक्ता/ अपर जिला शासकीय अधिवक्ता/ चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद महाराजगंज में कार्यरत अधिवक्ता ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी, फणींद्र नाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र, देवेंद्र पाण्डेय, राघवेंद्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश पटेल, विजय नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह, सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, पूर्णेदु राम त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी तथा अजीत सिंह की सदस्यता रद्द कर इन्हें बार से सदा के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का कहना है कि सभी अधिवक्ताओं भ्रष्टाचार, कदाचार तथा गुसखोरी के गंभीर आरोप हैं जिसके मद्देनजर साधारण सभा की बैठक में इस कार्रवाई का निर्णय लिया गया।