Maharajganj Times

घुघली नगर पंचायत के ईओ पद पर कनुप्रिया शाही ने किया कार्यभार ग्रहण, नगर के विकास को बताया प्राथमिकता

Maharajganj
Friday, 26 May, 2023
0
541


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित कनुप्रिया शाही ने जनपद के घुघली नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के रुप मे पदभार ग्रहण किया।घुघली नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने भव्य समारोह मे नगर पंचायत अध्यक्ष  संतोष जायसवाल सहित सभी सभासदों क़ो शपथ ग्रहण कराया।इस अवसर पर नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने नगर पंचायत घुघली क़ी तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही साथ नगर पंचायत के विकास, साफ सफाई, शुद्ध पेय जल, सड़क, बिजली, नाली पर  जोर देते हुए नगर के विकास क़ी बात कही और जनता से सहयोग क़ी अपील की।

<