Maharajganj Times

भटिंडा आर्मी कैंप में करंट लगने से पनियरा निवासी पैरा कमांडो की हुई मौत, भारी संख्या में लोगों ने दी जवान को अंतिम विदाई

Maharajganj
Tuesday, 23 May, 2023
0
1652

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  नगर पंचायत पनियरा के कृष्णानगर वार्ड के निवासी पैरा कमांडो दिनेश सिंह की पंजाब के भटिंडा आर्मी कैंप में करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरा नगर और जिला गमगीन है। पंजाब के भटिंडा जिले में पैरा कमांडो दिनेश की पोस्टिंग थी। बताया जा रहा है कि छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर जहां पंजाब के भटिंडा आर्मी कैंप में माहौल गमगीन हो गया वही खबर जब महराजगंज जिले के पनियरा पहुंची तो यहां पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया ₹।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आज पंजाब के भटिंडा से महाराजगंज जनपद के पनियरा स्थित कृष्णा नगर मोहल्ले में जब मृतक पैरा कमांडो दिनेश सिंह का शव आया तो पूरा शोकमय था। पैरा कमांडो दिनेश सिंह का अंतिम संस्कार पनियरा थाना क्षेत्र के रोहिन नदी स्थित भौराबारी घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया। पैरा कमांडो की मौत और पंजाब के भटिंडा से शव आने की सूचना पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह  एसडीएम मोहम्मद जसीम और सीओ सदर अनुज कुमार सिंह चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह सहित भारी संख्या में छेत्रीय लोग सैनिक की अंतिम विदाई में भौराबरी घाट पर पहुंचे।जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

 

<