Maharajganj Times

सीमा हैदर प्रकरण के बाद बार्डर पर सख्त हुए पहरेदार,फर्जी आधार कार्ड के साथ अमेरिकी महिला गिरफ्तार

International
Thursday, 17 Aug, 2023
0
2661


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी पुलिस एवं इमीग्रेशन की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही एक अमेरिकी महिला को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।वहीं महिला के खिलाफ सोनौली कोतवाली में फर्जी दस्तावेज रखने एवं 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।  अमेरिकी महिला कोलीन पैट्रिस लिंच (26 वर्षीय )काफी दिनों से भारत में अनाधिकृत रूप से रह रही थी और अपना फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारत से नेपाल जाने की फिराक में थी तभी सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने उसे रोक कर जब जांच पड़ताल की तो उसके पास से अमेरिकन पासपोर्ट के साथ भारत का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। नौतनवा सीओ आभा सिंह ने बताया कि अमेरिकन महिला अनाधिकृत तरीके से भारत में रह रही थी और भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी जब इसकी जांच की गई तो इसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ इसके बाद इसके खिलाफ 467 और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । सीओ ने बताया कि यह काफी दिनों से भारत में रह रही थी और कुछ समय पहले इसका वीजा अवैध घोषित कर दिया गया था और जब इससे पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि यह स्विट्जरलैंड से इंडिया आई थी और यहां से नेपाल जा रही थी। पुलिस पकड़े गए अमेरिकन महिला को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।