Maharajganj Times

बीएसए कार्यालय में बाबुओं के बीच हुआ घमासान, ऑफिस में माहौल गर्म

Education
Wednesday, 24 May, 2023
0
3933


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  बीएसए कार्यालय आज कल सुर्खियों में है।ताज़ा घटना यह है कि बुधवार को बीएसए ऑफिस में बाबुओं के बीच कहा सुनी हो गयी।देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गई। सूत्रों की माने तो कनिष्ठ लिपिक कुलदीप चौधरी व वरिष्ठ लिपिक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के बीच जमकर हाथापाई हुई।यह सब देख कर ऑफिस में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ऑफिस के लोगो ने ही बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। इस मामले में बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है।मामले में दोनों को नोटिस दे दिया गया है जिसमे एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। बीएसए ऑफिस के दोनो बाबू काफी चर्चित रहें हैं जिनके ऊपर पूर्व में भी कई आरोप लगे हैं।फिलहाल अब जांच के बाद ही घटना के पीछे का कारण सामने आयेगा।

<