Maharajganj Times

महराजगंज में फायरिंग कर दिनदहाड़े लूट का प्रयास,ग्रामीणों ने एक को दबोचा दूसरा फरार , जांच में जुटी पुलिस

अपराध
Friday, 17 Jan, 2025
0
7492

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के परसा राजा के पास शुक्रवार रात सीएससी संचालक को लूटने की कोशिश में बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाई। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग कर लूट का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उनका प्रयास विफल हो गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपित सदर कोतवाली क्षेत्र के राजमंदिर कला गांव का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और फरार आरोपित की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपित जिसका नाम मनीष पटेल है उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है आगे पूछताछ की जा रही है।

<