Maharajganj Times

MAHARAJGANJ : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट , पुलिस ने दर्ज किया केस,जाने क्या है मामला

अपराध
Friday, 20 Dec, 2024
0
1614

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरा जीतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आज शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे 65 वर्षीय महिला शशिप्रभा त्रिपाठी की उसके छोटे बेटे अवनीश त्रिपाठी उर्फ चिंटू ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान शशिप्रभा घर के आंगन में खाना बना रही थीं। इसी बीच, उनका बेटा छत पर खड़ा होकर उन्हें गालियां दे रहा था। मां द्वारा मना करने पर उसने छत से ही पत्थर फेंका, जो उनकी सिर पर लगा। पत्थर लगने से शशिप्रभा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत धानी स्थित सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के बड़े बेटे अंबरीश त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अवनीश त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बृजमनगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 383/2024 व 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

<