Maharajganj Times

पनियरा में पुलिस पर पथराव के बाद नौ नामजद समेत 125 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, 4 भेजे गए जेल

अपराध
Saturday, 23 Dec, 2023
0
1353

  

  महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक युवक के हत्या की आशंका पर पनियरा मुजुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने  के लिए तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज चार्ज कर दिया वही पुलिस ने धरना-प्रदर्शन करने के मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वही इस मामले में पनियरा पुलिस ने उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह की तहरीर पर नौ नामजद व 100 से 125 अज्ञात के खिलाफ धारा 147,148,149,332,336,342,353,504,506 व सेवन सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  इस मामले में पनियरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में हनुमान उर्फ विवेक, रामआशीष,धर्मात्मा निषाद, महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

<