Maharajganj Times

शौच करने गई बालिका के साथ युवकों ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अपराध
Tuesday, 25 Jul, 2023
0
2272

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पनियरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में शौच के लिए गई  ‌बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं।इसका वीडियो वायरल हो गया है।  वीडियो में बालिका  को युवकों द्वारा मारा पीटा जा रहा है और बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है।वीडियो में बालिका का कपड़ा भी फाड दिया गया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पनियारा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता की मां ने लिखा है कि बीते एक सप्ताह पहले रात ग्यारह बजे उसकी बेटी शौच के लिए घर से दो सौ मीटर दूर गई थी। उसी दौरान जंगल से लकड़ी काट कर आ रहे गांव के तीन युवक बालिका को देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। वह भागने लगी तो उसके कपड़े फाड़ दिया। फिर भी वह वहां से भाग कर किसी तरह मचान पर चढ़ गई। तो आरोपी  वहां से उसे नीचे लाकर बाल घसीट कर मारने पीटने के दौरान छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।एक युवक द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले की जानकारी होते ही सदर सीओ अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।उन्होंने निरीक्षण किया और बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323,504,354 के तहत  मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में  जुट गई है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

<