Maharajganj Times

भाई के हमले से लहुलूहान हुई बहन की मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अपराध
Monday, 17 Jul, 2023
0
4574


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कोतवाली थानाक्षेत्र के गौनरिया बाबू के पास दोपहर मे दिनदहाड़े चाकू के वार से जख्मी युवती की मौत हो गयी।प्रेम प्रंसग से नाराज भाई ने अपनी ही बहन को चाकू से छलनी कर दिया।घटना मे आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत मे लिया था और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में लग गयी।घायल युवती की गम्भीर स्थिति देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहा डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।