Maharajganj Times

दुबई में महराजगंज के अशोक यादव का जलवा, पैरा एथलेटिक्स में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

Sports
Friday, 14 Feb, 2025
0
2207

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो -: दुबई में आयोजित फ़ज़ा चैम्पियनशिप 2025 पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महराजगंज जिले के पनेवा पनेई निवासी अशोक यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। अशोक ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता, जबकि 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। अशोक नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं और पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 2023 में भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल लेवल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा, सांसद खेल प्रतियोगिता महराजगंज में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। वर्तमान में अशोक साईं गुजरात में प्रशिक्षण ले रहे हैं और वहीं से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया। हालांकि, अशोक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं, जिससे उनकी डाइट और तैयारी में कठिनाइयाँ आती हैं। बावजूद इसके, अशोक का सपना पैरा ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

<