Maharajganj Times

Maharajganj news: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 59 वर्षीय महिला की मौत; पति बाल-बाल बचा

Maharajganj
Sunday, 27 Sep, 2026
0
235

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी की मौत हो गई। घटना के समय उनके पति भी मकान में मौजूद थे, लेकिन वह हादसे में बाल-बाल बच गए। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कुसुमी देवी अपने पति के साथ कच्चे मकान में रहती थीं। रविवार सुबह अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इसके मलबे में कुसुमी देवी दब गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला को बाहर निकाले जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतका के दो बेटे थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरा बेटा अपने ससुराल में रहता है। मृतका की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि कुसुमी देवी के पति का करीब चार महीने पहले सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनका पैर टूट गया था। इसके बाद से वह चलने-फिरने में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है