Maharajganj Times

बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Maharajganj
Thursday, 19 Feb, 2026
0
865

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज आवाज में डीजे और साउंड बजने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सख्त कदम उठाया है। देर रात तक डीजे संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा अवधि में रात के समय डीजे, आर्केस्ट्रा और तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किसी भी हालत में न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा दे रहे छात्रों की पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता प्रभावित होना गंभीर विषय है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी पूरी रात डीजे या तेज आवाज में गाने बजते पाए गए तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई तय है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षार्थियों को शांत और अनुकूल वातावरण मिल सके।