Maharajganj Times

Maharajganj Road accident : कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

Maharajganj
Sunday, 08 Feb, 2026
0
826

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को लगभग सुबह 10:45 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुरवा वार्ड नंबर 21 निवासी राजू (उम्र लगभग 60 वर्ष), पुत्र प्रभू, अपने पुत्र हरिश्चंद्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर हरिश्चंद्र को जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना चिकित्साधिकारी द्वारा थाना कोठीभार पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था कायम की। मृतक पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना कोठीभार प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

<