Maharajganj Times

गणतंत्र दिवस पर महराजगंज के पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान, सेवा और समर्पण को किया जाएगा नमन

Maharajganj
Sunday, 25 Jan, 2026
0
63

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान जिले के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय और अति विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं, जो पुलिस कर्मियों के अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रमाण हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वर्मा, एचटीएमटी मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता तथा मुख्य आरक्षी जयकिशुन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मीडिया सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव के साथ-साथ मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेंद्र कुमार यादव एवं सुनील कुमार चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश उपाध्याय, भूपेन्द्र चौबे एवं हेड कांस्टेबल चालक केसरी सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय पदक के लिए चयनित किया गया है। यह पदक उनके कर्तव्य पालन में दिखाई गई तत्परता और ईमानदारी का प्रतीक है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार रॉय तथा श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को डीजीपी द्वारा प्रशंसा चिह्न रजत प्रदान किया गया है।गणतंत्र दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह न केवल इन पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

<