Maharajganj Times

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, युवाओं से श्रमिक पंजीयन की अपील

Maharajganj
Sunday, 21 Dec, 2025
0
155

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह नगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम व सेवयोजन मंत्री राजभर ने वर्तमान की केंद्र व राज्य की सरकार पिछड़ो की सच्ची हितैषी बताते हुये कहा कि वास्तविक पीडीए हमारे साथ हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के विजन को लेकर कार्य करती है राजभर समाज सहित सभी पिछड़े समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती दी जिससे उन्होंने विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है और आज युवाओं के लिये इजराइल, रूस, जापान सहित कई देशों मे नौकरी के अवसर मिले है। जिसके लिये प्रदेश सरकार को  रिक्रूटमेंट एजेंट लाइसेंस की मंजूरी मिल चुकी है जिससे विदेश मे रहकर कार्य करने वालों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिलेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों श्रमिक पंजीयन कराने की अपील की।  जनता के हितों के लिए प्रयासरत हूं और हमेशा रहूंगा ।सरकार गरीब और असहाय लोगों के लिए हमेशा प्रतिदिन नए कार्य कर रही है। बेटियों के हितों की रक्षा,पढ़ाई, विवाह  के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार आयुष्यमान कार्ड बनवाकर इलाज की व्यवस्था की है।सिसवा को तहसील बनवाने के लिए प्रयास करूंगा। युवाओं ,महिलाओं सहित अन्य लोगों का लेबर कार्ड बनवाने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक  प्रेम सागर पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग सरकार बनाने में पूरा सहयोग करते है।विधायक बनने के बाद सिसवा को नगर पालिका बनवाया और सिसवा को तहसील बनवाने का प्रयास जा रहा है।सरकार गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।सरकार ने गरीब के परिवार के लोगों को गैस ,शौचालय बनवाने का कार्य किया।सड़क सहित अन्य तमाम योजनाएं सरकार चला रही है ।प्रधान मंत्री की अगुवाई में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है ।  सरकार पिछड़े समाज के लोगों को सम्मान दे रही है। इस दौरान कई नेताओं ने  सभा को संबोधित  किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा मदन राजभर रहे। संचालन छांगुर चौहान ने किया। इस दौरान  अमरेंद्र मल्ल ,मनीष शर्मा अरुण पटेल पप्पू पूरी, मुन्ना राजभर, मनोज सिंह,  धर्मवीर पटेल, धीरज पटेल, जनार्दन चौहान भुवनेश्वर राजभर, गुलाब राजभर, रानू राजभर, अजय राजभर,सीपी चंद्र राजभर, जितेंद्र कुमार  सहित अन्य मौजूद रहे।

<